बंद करना

संगठन

परिकल्पना एवं लक्ष्य

परिकल्पना

अपने ग्राहकों को कम लागत पर सेवाएं प्रदान करने वाला सर्वाधिक किफायती एवं आधुनिक पत्तन बनना ।

लक्ष्य

दीनदयाल पत्तन , बंदरगाह पर आधारित उद्योगों तथा उपयोक्ताओं के साथ पारस्परिक रूप से लाभप्रद एवं स्थायी संबंधों को विकसित करने के उद्देश्य से आर्थिक क्रियाकलापों तथा निवेश की संवृद्धि को सुगम बनाने के लिए विविध स्थानों पर सेवाएं प्रदान करने वाला तथा अपनी अवस्थिति और भू-संसाधनों के प्रभावशाली संवर्धन की अपनी योग्यता के बल पर प्रादेशिक नौभार में प्रमुख हिस्सेदारी रखने वाला एक अति सक्रिय, विश्व स्तर के बहु-नौभारीय बंदरगाह के रूप में उभरेगा जिसके चलते इस क्षेत्र में कंडला आर्थिक संवृद्धि का संवाहक बनेगा ।

उद्देश्य

प्रमुख उद्देश्य

  • अपने ग्राहकों को कुशल एवं किफायती बंदरगाह सेवाएं प्रदान करना तथा उचित मूल्य और मूल्य संवर्धित, सेवाएं प्रदान कर ग्राहकों के लिए अधिकतम संतुष्टि सुनिश्चित करना।
  • अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार सुविधाओं का विकास करना, जहाजों के शीघ्र टर्न-अराउंड को सुलभ बनाना, औद्योगिक समृद्धि में शांति बनाए रखना तथा कार्यभार को परिवर्तित बंदरगाह परिवेश के अनुरूप विकसित करना।
  • सामाजिक विकास में सक्रिय भागीदारी करते हुए समाज के व्यापक हित में योगदान देना।
  • पर्यावरण-अनुकूल एवं सतत विकास को अपनाते हुए कार्य करना।

रंग